Shri DP Enterprises

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-नवमी
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी

Saturday, 19 Jul 2025

लहरिया के वस्त्र आरम्भ

सुखद वर्षा ऋतु के आगमन से आज से श्रीजी में पुनः लहरिया के वस्त्र धराये जाने आरम्भ हो जाते हैं. अनुराग पूर्ण लाल धरती पर पंचरंगी लहरिया की पिछवाई, पंचरंगी लहरिया के वस्त्र (पाग एवं पिछोड़ा), श्रीमस्तक पर हीरा की तीन कलंगी, मोर वाला सिरपैंच के ऊपर जमाव (नागफणी) के कतरे का श्रृंगार वर्षभर में केवल आज के दिन ही धराया जाता है.

आज की सेवा चन्द्रावलीजी की ओर से होती है.

द्वितीय गृह प्रभु श्री विट्ठलनाथजी में आज श्री रघुनाथ जी महाराज का उत्सव है. प्राचीन परंपरानुसार श्रीजी व श्री नवनीतप्रियाजी को धराये जाने वाले आज के वस्त्र द्वितीय गृह प्रभु श्री विट्ठलनाथजी के घर (मंदिर) से सिद्ध हो कर आते हैं.वस्त्रों के साथ श्रीजी और श्री नवनीतप्रियाजी के भोग हेतु रसरूप घेरा (जलेबी) की छाब भी पधारती है.मैं पूर्व में भी बता चुका हूँ कि वर्ष में लगभग 16 बार श्रीजी व श्री नवनीतप्रियाजी के वस्त्र द्वितीय गृह से पधारते हैं.

संध्या-आरती में श्री मदनमोहन जी चितराम के हिंडोलने में झूलते हैं. उनके सभी वस्त्र श्रृंगार श्रीजी के जैसे ही होते हैं. आज श्री बालकृष्णलाल जी भी उनकी गोदी में विराजित हो झूलते हैं.

कल अर्थात श्रावण कृष्ण दशमी को श्रीजी में नित्यलीलास्थ गौस्वामी तिलकायत श्री गोवर्धनेशजी महाराज श्री का प्राकट्योत्सव (हांड़ी उत्सव) है.प्रभु को मुकुट-काछनी का अद्भुत श्रृंगार धराया जायेगा.

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

गहर गहर गाजें बदरा समूह साजें छहर छहर मेह बरखे सुघरियां l

कहर कहर करें पवन अरु पानी अति महर महर करें भूतल महरियाँ ll 1 ll

फहर फहर करे प्यारेको पीतांबर लहेर लहेर करे प्यारी को लहरियां l

‘कृष्णदास’ यह सुख देखवे को गावत मल्हार राग गहें कदंबकी डरियां ll 2 ll

साज – श्रीजी में आज पंचरंगी लहरिया की रुपहली ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है तथा स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज रुपहली ज़री से सुसज्जित पंचरंगी लहरिया का पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र हरे रंग के होते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज वनमाला (चरणारविन्द तक) का हल्का श्रृंगार धराया जाता है. हीरे के सर्व आभरण धराये जाते हैं. श्रीमस्तक पर पंचरंगी छज्जेदार पाग के ऊपर मोर वाला सिरपैंच, हीरा की तीन किलंगी, जमाव (नागफणी) का कतरा और बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं.

श्रीकर्ण में चार कर्णफूल धराये जाते हैं. कली, कस्तूरी व वैजयंती माला धरायी जाती है. पीले एवं श्वेत पुष्पों के सुन्दर कलात्मक थागवाली दो मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में एक कमल की कमलछड़ी, भाभीजी वाले वेणुजी एवं दो वेत्रजी (एक सोना का) धराये जाते हैं.पट लाल व गोटी हरे लहरिया की आती है.

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/ श्रावण-कृष्ण पक्ष-अष्टमी
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी

Friday, 18 Jul 2025

जन्माष्टमी की बधाई बैठे, जन्माष्टमी का प्रतिनिधि का श्रृंगार

विशेष – आज से ठीक एक मास पश्चात भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होगी अतः आज उत्सव से एक माह पूर्व जन्माष्टमी के उत्सव की बधाई बैठती है.

श्रीजी को आज जन्माष्टमी का प्रतिनिधि का श्रृंगार धराया जाता है.प्रतिनिधि के श्रृंगार का अर्थ उत्सव के आगमन के आभास से है अथवा यूं कहा जा सकता है कि प्रभु के प्राकट्य की शुभ घड़ी निकट ही है अतः बालक श्रीकृष्ण के स्वागत की तैयारी प्रारंभ कर लीजिये.

जन्माष्टमी-नंदमहोत्सव की बधाई एक माह पूर्व बैठती है इसके विविध भाव भी जान लीजिये –

यह उत्सव महामहोत्सव होने के कारण यशोदाजी एवं रोहिणीजी के भाव से 15-15 दिन बधाई बैठती है.

इसी प्रकार श्री महाप्रभुजी (श्री स्वामिनीजी) एवं श्री गुसाईंजी (श्री चन्द्रावलीजी) के भाव से 15-15 दिन की बधाई बैठती है.

वैसे अन्य भाव में वात्सल्य एवं मधुर भाव से बधाई बैठती है.

इसमें भी चार यूथाधिपतियों के भाव से चार बधाई बैठती है. विभिन्न प्रकार के वाधों द्वारा अगले एक मास की (आज से) झांझ की बधाई श्री यमुनाजी के भाव से, बारह दिन की (पवित्रा द्वादशी से) नौबत की बधाई श्री चन्द्रावलीजी के भाव से, आठ दिन की (रक्षाबंधन से) मांदल की बधाई श्री स्वामिनीजी के भाव से एवं इसी प्रकार आठ दिन की (रक्षाबंधन से) गीत गाने वाली गोपीजनों की बधाई कुमारिकाजी भाव से होती है.

आज से श्रीजी में बालभाव के कीर्तन गाये जाते हैं, बालभाव के श्रृंगार धराये जाते हैं

सेवाक्रम- संध्या-आरती में श्री मदनमोहन जी सोने के हिंडोलने में झूलते हैं. उनके सभी वस्त्र श्रृंगार श्रीजी के जैसे ही होते हैं. आज श्री बालकृष्णलाल जी भी उनकी गोदी में विराजित हो झूलते हैं.

कल अर्थात श्रावण कृष्ण नवमी को श्रीजी को विशिष्ट पंचरंगी लहरिया का पिछोड़ा व श्रीमस्तक पर पाग पर तीन कलंगी वाले सिरपैंच के ऊपर नागफणी के कतरे का श्रृंगार धराया जायेगा. यह श्रृंगार वर्षभर में केवल कल के दिन ही धराया जाता है.

इन वस्त्रों की कुछ और भी विशेषता है जो कि मैं कल की post में बताने का प्रयास करूंगा.

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : आसावरी)

धन्य यशोदा भाग तिहारो जिन ऐसो सुत जायो हो l

जाके दरस परस सुख उपजत कुलको तिमिर नसायो हो ll 1 ll

विप्र सुजन चारन बंदीजन सबै नंदगृह आये हो l

नौतन सुभग हरद दूब दधि हरषित सीस बरसाये हो ll 2 ll

गर्ग निरुप किये सुभ लच्छन अवगत है अविनासी l

‘सूरदास’ प्रभुको जस सुनिकै आनंदे व्रजवासी ll 3 ll

साज – श्रीजी में आज लाल रंग की मलमल पर सुनहरी ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित, उत्सव की कमल के बड़े लप्पा वाली पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है तथा स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज केसरी मलमल का रुपहली किनारी से सुसज्जित पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र मेघश्याम रंग के होते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज वनमाला (चरणारविन्द तक) का उत्सववत भारी श्रृंगार धराया जाता है. हीरे, मोती, माणक, पन्ना तथा जड़ाव सोने के तीन जोड़ी के आभरण धराये जाते हैं. नीचे पदक व ऊपर हार, माला आदि धराये जाते हैं. त्रवल, टोडर दोनों धराये जाते हैं. एक हालरा, बघनखा भी धराया जाता है.

श्रीमस्तक पर रुपहली किनारी से सुसज्जित केसरी मलमल की कुल्हे के ऊपर सिरपैंच, पांच मोरपंख की चन्द्रिका की जोड़ एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं.

श्रीकर्ण में मकराकृति कुंडल धराये जाते हैं. उत्सव की हीरा की चोटी (शिखा) धरायी जाती है. कली, कस्तूरी आदि सब माला धरायी जाती है. पीले एवं श्वेत पुष्पों की दो सुन्दर मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में एक कमल की कमलछड़ी, हीरा की वेणुजी एवं दो (एक सोना का) वेत्रजी धराये जाते हैं.पट उत्सव का, गोटी जडाऊ की छोटी आती हैं.आरसी श्रृंगार में पीले खंड की एवं राजभोग में सोना की डाँडी की आती है.

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-सप्तमी
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी

Thursday, 17 Jul 2025

देखो माई अति बने है गोपाल ।

तन राजत है श्याम पिछोरा श्याम पाग धरे भाल ।।१।।

श्याम ऊपरना श्याम ही फेंटा श्याम घटा अति लाल ।

रसिक प्रीतम अबके जो पाऊँ गरे धराऊँ वनमाल ।।२।।

स्याम पिछोड़ा एवं श्रीमस्तक पर ग्वाल पगा पर पगा चंद्रिका के श्रृंगार

विशेष – श्रीजी में आज नियम से श्याम रंग का पिछोड़ा और श्याम रंग के ग्वाल पगा का श्रृंगार धराया जाता है.

जन्माष्टमी की बधाई से एक माह तक श्याम,बेंगनी,बादली इत्यादि रंग नहीं धराए जाते हे.आज का यह श्रृंगार श्री यमुनाजी की प्रिय सखी श्यामाजी के भाव से होता है और आज की सेवा उन्हीं की ओर की है.

संध्या-आरती में श्री मदनमोहन जी फूल पत्ती के हिंडोलने में झूलते हैं. उनके सभी वस्त्र श्रृंगार श्रीजी के जैसे ही होते हैं. आज श्री बालकृष्णलाल जी भी उनकी गोदी में विराजित हो झूलते हैं.

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

कारे कारे बदरा देस देस ते उलरे श्याम बरन सब रुख भयो l

मनो हो मदन मिल्यो मदन मोहन सों करत ओट महा सघन तिमिर के बासन ननरो ll 1 ll

मोरन की सोर अति पिक को पपैया कुहूकात नुपूर धुन अलसे धूनतयो l

‘धोंधी’ के प्रभु बोली चली तहां जहाँ पातन की सेज करी पातन छयो ll 2 ll

साज – श्रीजी में आज श्याम रंग की मलमल पर सुनहरी ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है तथा स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज श्याम रंग की मलमल का सुनहरी किनारी का पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र गुलाबी रंग के होते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज छेड़ान का श्रृंगार धराया जाता है. सोने के के सर्व आभरण धराये जाते हैं.

श्रीमस्तक पर श्याम रंग की ग्वालपाग (पगा) के ऊपर मोती की लूम, सुनहरी चमक (जमाव) की चन्द्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं.

श्रीकर्ण में लोलकबंदी लड़ वाले कर्णफूल धराये जाते हैं.आज कमल माला धरावे. श्वेत पुष्पों की दो सुन्दर मालाजी व कमल के पुष्प की मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में एक कमल की कमलछड़ी, सोने के वेणुजी एवं दो वेत्रजी धराये जाते हैं.पट राग रंग का व गोटी बाघ बकरी की आती हैं.

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-षष्ठी
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी

Wednesday, 16 Jul 2025

सेहरा के श्रृंगार

विशेष – आज श्रीजी को इस ऋतु का अंतिम सेहरे का श्रृंगार धराया जायेगा.

श्रावण कृष्ण अष्टमी से जन्माष्टमी की बधाई बैठेगी, प्रभु को बालभाव के श्रृंगार अधिक धराये जायेंगे और सेहरा कुमारभाव का श्रृंगार है अतः आज के बाद आश्विन नवरात्री तक श्रीजी को सेहरा नहीं धराया जाता.

आज के दिन सखियों ने साकेत वन में प्रिया-प्रीतम को सेहरे का श्रृंगार धराकर हिंडोलना झुलाया था इस भाव से यह श्रृंगार धराया जाता है.

आज श्रीजी को अमरसी पिछोड़ा और श्रीमस्तक पर अमरसी छज्जेदार पाग के ऊपर सेहरा धराया जायेगा.

संध्या-आरती में कमलचौंक में श्री मदनमोहन जी केसरी सलमा सितारा के हिंडोलने में झूलते हैं. उनके सभी वस्त्र श्रृंगार श्रीजी के जैसे ही होते हैं. आज श्री बालकृष्णलाल जी भी उनकी गोदी में विराजित हो झूलते हैं.

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

सखी री सावन दूल्हे आयो l

शीश सहेरो सरस गजमुक्ता हीरा बहुत जरायो ll 1 ll

लाल पिछोरा सोहे सुन्दर सोवत मदन जगायो l

तेसीये वृषभान नंदिनी ललिता मंगल गायो ll 2 ll

दादुर मोर पपैया बोले बदरा बराती आयो l

‘सूरदास’ प्रभु तिहारे दरसकों दामिनी हरख दिखायो ll 3 ll

साज – आज श्रीजी में साकेत वन में विवाह के भाव की लग्नमंडप के चित्रांकन से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है जिसमें श्री ठाकुरजी के साथ श्री स्वामिनीजी एवं श्री यमुनाजी के सेहरे के श्रृंगार में दर्शन होते हैं और सखियाँ मंगल गीत गा रहीं हैं.गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है. स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज अमरसी मलमल का पिछोड़ा एवं राजशाही पटका धराया जाता है. पटका रुपहली ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित होता है. ठाड़े वस्त्र मेघश्याम रंग के धराये जाते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज वनमाला (चरणारविन्द तक) का हल्का श्रृंगार धराया जाता है. फिरोज़ा के सर्वआभरण धराये जाते हैं. श्रीमस्तक पर रुपहली ज़री की बाहर की खिडकी की अमरसी छज्जेदार पाग के ऊपर हीरा व माणक का सेहरा धराया जाता है. बायीं ओर दो तुर्री, लूम रुपहली ज़री की एवं दायीं ओर मीना की चोटी धरायी जाती हैं. श्रीकर्ण में मकराकृति कुंडल धराये जाते हैं.

कस्तूरी, कली व कमल माला धरायी जाती है. श्वेत पुष्पों की थाग वाली दो सुन्दर मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में एक कमल की कमलछड़ी, फिरोज़ा के वेणुजी एवं दो वेत्रजी (एक फिरोज़ा व एक सोने के) धराये जाते हैं.पट केसरी व गोटी राग-रंग की आती है.

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-पंचमी
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी

Tuesday 15 July 2025

हरी मलमल का पिछोड़ा एवं श्रीमस्तक पर छज्जेदार पाग पर जमाव का क़तरा के शृंगार

विशेष – आज का श्रृंगार श्री ललिताजी की भाव से होता है. श्रीजी को नियम के हरी मलमल का पिछोड़ा व श्रीमस्तक पर जमाव का कतरा धराया जाता है.अनोसर में श्रीमस्तक पर धरायी पाग के ऊपर की सुनहरी खिड़की बड़ी कर के धरायी जाती है.

संध्या-आरती में कमलचौंक में श्री मदनमोहन जी चांदी के हिंडोलने में झूलते हैं. उनके सभी वस्त्र श्रृंगार श्रीजी के जैसे ही होते हैं. आज श्री बालकृष्णलाल जी भी उनकी गोदी में विराजित हो झूलते हैं.

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

व्रज पर नीकी आजघटा l

नेन्ही नेन्ही बुंद सुहावनी लागत चमकत बीजछटा ll 1 ll

गरजत गगन मृदंग बजावत नाचत मोर नटा l

तैसेई सुर गावत आतक पिक प्रगट्यो है मदन भटा ll 2 ll

सब मिलि भेट देत नंदलाल हि बैठे ऊंची अटा l

‘कुंभनदास’ गिरिधरन लाल सिर कसुम्भी पीत पटा ll 3 ll

साज – श्रीजी में आज हरे रंग की मलमल की सुनहरी ज़री की तुईलैस की पठानी किनारी से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है. स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज हरे मलमल का सुनहरी पठानी किनारी से सुसज्जित पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र श्याम रंग के होते हैं.

श्रृंगार – श्रीजी को आज छोटा (कमर तक) का हल्का श्रृंगार धराया जाता है. माणक तथा सोने के सर्वआभरण धराये जाते हैं.

श्रीमस्तक पर हरे रंग की सुनहरी जरी की बाहर की खिड़की की छज्जेदार पाग के ऊपर सिरपैंच, सुनहरी लूम तथा जमाव का कतरा सुनहरी तु्र्री एवं बायीं ओर शीशफूल धराया जाता है. श्रीकर्ण में चार कर्णफूल धराये जाते हैं. कमल माला धरायी जाती है. सफेद एवं पीले पुष्पों की सुन्दर दो मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में कमलछड़ी, लाल मीना के वेणुजी एवं दो वैत्रजी धराये जाते हैं.पट हरा व गोटी लाल मीना की आती है. अनोसर में पाग पे से सुनहरी खिड़की बड़ी करके धरायी जाती हैं.

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-चतुर्थी
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी

Monday, 14 Jul 2025

देखो माई शोभा श्यामल तनकी।

मानों लई रसिक नंदनंदन सब गति नौतन धनकी।।१।।

निरख सखी नीलांबर को छोर।

झूम रह्ये सखी वदन चंदपें आई घटा घनघोर।।२।।

नील कुल्हे का श्रृंगार

विशेष – आज श्रीजी को नियम का श्रृंगार धराया जाता है. वर्षभर में केवल आज ही श्रीजी को नील कुल्हे (गहरे आसमानी रंग की कुल्हे) धरायी जाती है और कुल्हे के ऊपर सुनहरी चमक का घेरा धराया जाता है.

आज का उत्सव श्री यमुनाजी की ओर से होता है. श्री यमुनाजी और श्री गिरिराजजी के भाव से आज गहरे आसमानी रंग के वस्त्र एवं कुल्हे धरायी जाती है.

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

तेसीय हरित भूमि तेसीय बूढ़न शोभा तेसोई इन्द्र को धनुष मेहसों l

तेसीय घुमड़ घटा वरषत बूंदन तेसेई नाचत मोर नेह सों ll 1 ll

वृन्दावन सघन कुंज गिरीगहवर विरहत श्याम श्यामा सोहें दामिनी सं देहसों l

‘छीतस्वामी’ गुननिधान गोवर्धनधारी लाल मध्य तहां गान करत लाल तान गेहसों ll 2 ll

साज – श्रीजी में आज गहरे आसमानी (शोशनी) रंग की मलमल की सुनहरी लप्पा (ज़री की तुईलैस की किनारी) से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है. स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज गहरे आसमानी (शोशनी) मलमल का सुनहरी लप्पा (ज़री की तुईलैस की किनारी) से सुसज्जित पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र हरे रंग के होते हैं.

श्रृंगार – श्रीजी को आज वनमाला (चरणारविन्द तक) का भारी श्रृंगार धराया जाता है. हीरे के सर्व आभरण धराये जाते हैं. कस्तूरी, कली आदि सभी माला धरायी जाती हैं.

श्रीमस्तक पर नील कुल्हे के ऊपर सुनहरी चमक का घेरा एवं बायीं ओर हीरा का शीशफूल, दो हीरा की तुर्री धराये जाते हैं.श्रीकर्ण में मकराकृति कुंडल धराये जाते हैं.स्वरुप की बायीं ओर मीना की शिखा (चोटीजी) धरायी जाती हैं.तुलसी व पीले पुष्पों की सुन्दर कलात्मक दो मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में एक कमल की कमलछड़ी, सोने के वेणुजी एवं दो वेत्रजी (एक भाभीजी वाले व एक सोने के) धराये जाते हैं.पट आसमानी व गोटी राग-रंग की आती है.

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-तृतीया
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया

Sunday, 13 Jul 2025

हिंडोलना रोपण के परचारगी श्रृंगार

विशेष – आज का श्रीजी का श्रृंगार कल के श्रृंगार का परचारगी श्रृंगार है.

अधिकांश बड़े उत्सवों के एक दिन उपरांत उस उत्सव का परचारगी श्रृंगार धराया जाता है.

इसमें सभी वस्त्र एवं श्रृंगार लगभग सम्बंधित उत्सव की भांति ही होते हैं. इसे परचारगी श्रृंगार कहते हैं. परचारगी श्रृंगार के श्रृंगारी श्रीजी के परचारक महाराज अगर यहाँ बिराज रहे होवे तो (चिरंजीवी श्री विशाल बावा) होते हैं.

आज का श्रृंगार चन्द्रावलीजी की ओर से किया जाता है अतः कल के उलट वस्त्र पीले धराये जाते हैं और ठाड़े वस्त्र लाल रंग के होते हैं.

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

चल सखी देखन नंद किशोर l

श्रीराधाजु संग लीये बिहरत रुचिर कुंज घन सोर ll 1 ll

उमगी घटा चहुँ दिशतें बरखत है घनघोर l

तैसी लहलहातसों दामन पवन नचत अति जोर ll 2 ll

पीत वसन वनमाल श्याम के सारी सुरंग तनगोर l

जुग जुग केलि करो ‘परमानंद’ नैन सिरावत मोर ll 3 ll

साज – श्रीजी में आज पीले रंग की मलमल की रुपहली ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है. स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज पीले रंग की मलमल का रुपहरी लप्पा का पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र लाल रंग के होते हैं. कल ललिताजी की भावना से लाल वस्त्र धराये थे और आज के वस्त्र चन्द्रावलीजी की भावना से पीले होते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज वनमाला का (चरणारविन्द तक) भारी श्रृंगार धराया जाता है. उत्सव के माणक के आभरण धराये जाते हैं. कस्तूरी, कली आदि सभी माला धरायी जाती हैं. श्रीकंठ में नीचे पदक, ऊपर हीरा, पन्ना, माणक, मोती के हार व दुलड़ा धराया जाता है.

श्रीमस्तक पर पीले रंग की (आसमानी बाहर की खिडकी की) छज्जेदार पाग के ऊपर सिरपैंच, पन्ने की लूम, मोरपंख की सादी चन्द्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं. श्रीकर्ण में हीरा के चार कर्णफूल धराये जाते हैं. श्वेत पुष्पों की रंग-बिरंगी थागवाली दो मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में कमलछड़ी, सोने के वेणुजी एवं दो वेत्रजी (एक माणक व एक हीरा के) धराये जाते हैं.पट उत्सव का, गोटी सोने की छोटी व आरसी सोने की डांडी की आती है. प्रातः श्रृंगार में आरसी चार झाड़ की आती है

SHREEJI HINDOLNA DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-द्वितीया
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया

Saturday, 12 Jul 2025

प्रथम (रजत) हिंडोलना

आज से भाद्रपद कृष्ण द्वितीया अर्थात आगामी 32 दिवस तक प्रतिदिन प्रभु संध्या-आरती में हिंडोलने में झूलते हैं. चार यूथाधिपतिओं के भाव से आठ-आठ दिन कर कुल 32 दिवस ठाकुरजी हिंडोलना में विराजित हो झूलते हैं.

व्रज में चार स्थानों (नंदालय में, निकुंज में, श्री गिरिराजजी के ऊपर एवं श्री यमुना पुलिन के ऊपर) में हिंडोलना होते हैं. प्रथम 16 दिवस श्री ठाकुरजी और अगले 16 दिवस श्री स्वामिनीजी के भाव से हिंडोलना झुलाया जाता है. इन दिनों प्रतिदिन नित्य नवीन रंग के साज धराये जाते हैं. सोने के जडाऊ पंखा, बंटा आदि आते हैं.

प्रथम दिन श्रवण नक्षत्र में श्रीजी की डोलतिबारी में रजत हिंडोलना रोपण किया जाता है और हिन्दू शास्त्रोक्त विधि अनुसार हिंडोला का अधिवासन किया जाता है.

चांदी को शुभ माना गया है अतः डोलतिबारी में पहले दिन चांदी का हिंडोलना रोपित किया जाता है जिसके ऊपर ही विभिन्न मनोरथों में फूल-पान, फल-फूल आदि की कलात्मक सज्जा की जाती है. हिंडोलना के नीचे आसन बिछाया जाता है एवं उत्थापन के पश्चात शंख, झालर एवं घंटानाद के साथ श्री ठाकुर जी हिंडोलने में विराजित होते हैं.

उत्थापन उपरान्त डोल-तिबारी में हिंडोलना का अधिवासन होगा व भीतर के सेवकों की उपस्थिति में श्री मदनमोहनजी को झुलाया जाएगा।नियमानुसार झुले उपरांत श्री मदनमोहनजी कमल चौक में पधार कर हिंडोलना में बिराजते हैं, दर्शन खुलते हैं और वैष्णवों पर आनंद वृष्टि होती है.

श्री मदनमोहनजी को अन्य दिनों में वेणुजी नहीं धरायी जाती क्योंकि वेणुजी द्वारा कामदेव भी मोहित हो सकते हैं परन्तु हिंडोलना के 32 दिवसों में सबके मन को मोहने के भाव से श्री मदनमोहनजी को हिंडोलने में वेणुजी धरायी जाती है.

श्री मदनमोहनजी किशोर भाव से एवं श्री बालकृष्णलालजी बाल भाव से हिंडोलने में झूलते हैं. श्री बालकृष्णलालजी को प्रतिदिन हिंडोलना में नहीं झुलाया जाता है.

हिंडोलना की लीला किशोर भाव की लीला है. हिंडोलना में कोई भी स्वरुप झूले परन्तु किशोर भाव की लीला होने से श्री गोकुलचन्द्रमाजी, श्री विट्ठलनाथजी, श्री मदनमोहनजी एवं श्री गोवर्धननाथजी इन चार किशोर भाव के स्वरूपों को संबोधित करते कीर्तन ही गाये जाते हैं.

विश्व के अन्य सभी पुष्टिमार्गीय मंदिरों की तुलना में नाथद्वारा में श्रीजी के हिंडोलने की कुछ अंतर हैं जो कि श्रीजी के हिंडोलने को विशिष्टता प्रदान करती हैं.

अन्य मंदिरों में ठाकुर जी हिंडोलने में सिंहासन के ऊपर बिराजते हैं जबकि श्रीजी में प्रभु श्री मदनमोहन जी चौकी पर बिराजते हैं. इसका कारण यह है कि अन्य सभी मंदिरों में ठाकुरजी नंदालय की भावना से यशोदा की गोद में बिराज कर झूलते हैं परन्तु श्री गोवर्धनधरण प्रभु श्रीनाथजी निकुंजनायक और गौलोकनाथ हैं जिनको चारों ओर से व्रजललनाएं झूलाती और दर्शन करती हैं इस भाव से श्री मदनमोहनजी चौकी पर बिराजित होकर झूलते हैं.

नाथद्वारा में श्री मदनमोहनजी भोग समय हिंडोलना में विराजित हो कर झूलते हैं जबकि अन्य सभी मंदिरों में ठाकुरजी को संध्या-आरती पश्चात हिंडोलना में झुलाया जाता है.

इसका कारण यह है कि अन्य सभी मंदिरों में ठाकुर जी गाय चराकर घर पधारते हैं फिर उनको धैया (दूध) आरोगा कर व्रजरानी यशोदाजी अपनी गोद में बिठा उन्हें झूलाती हैं परन्तु यहाँ किशोर भाव से श्री ठाकुरजी व्रज के कुंज-निकुंज में हिंडोलना झूल कर ही घर पधारते हैं तत्पश्चात धैया (दूध) अरोगते हैं अतः श्री मदनमोहनजी को भोग समय हिंडोलना में झुलाया जाता है और झूल कर भीतर पधारने के पश्चात धैया (दूध) अरोगायी जाती है.

हिंडोलना अधिवासन –

कीर्तन – (राग : धनाश्री)

रोप्यो हिंडोरों नंदगृह मुहूरत शुभ घरी देख l

विश्वकर्मा रचि पचि गढ़यो सुहातक रत्न विशेष ll

हिन्डोरनाहो रोप्यो नंद अवास, हिन्डोरनाहो मणिमय भूमि सुवास l

हिन्डोरनाहो विश्वकर्मा सूत्रधार, हिन्डोरनाहो कंचन खंभ सुढार ll

छंद :

कंचन खंभ सुढार डांडी साल भमरा फबि रहे l

हीरा पिरोजा कनक मणिमय जोति अति जगमग रहे l

चित्र फटिक प्रकाश चंहू दिश कहा कहूँ निरमोलना

कहें ‘कृष्णदास’ विलास निशदिन नंदभवन हिन्डोरना ll 1 ll

संध्या-आरती समय हिंडोलना रोपण के पश्चात उत्सव भोग में विशेष रूप से खस्ता शक्करपारा, छुट्टी बूंदी, दूधघर में सिद्ध मावे के पेड़ा-बर्फी, दूधपूड़ी (मलाई पूड़ी), केशर युक्त बासोंदी (रबड़ी), जीरा युक्त दही, केसरी-सफेद मावे की गुंजिया, घी में तला हुआ चालनी का सूखा मेवा, विविध प्रकार के संदाना (आचार) के बटेरा, विविध प्रकार के फल, शीतल आदि अरोगाये जाते हैं.

ऊष्णकाल की समाप्ति और श्रावण मास के आरम्भ के साथ आज से लिचोई-आमरस बंद हो जाता है एवं चूरमा-बाटी, मानभोग अथवा सीरा (हलवा – गेहूं के आटे और मूंग की दाल का) अरोगना प्रारंभ हो जाता है.

हिंडोलना रोपण की बधाई

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-द्वितीया
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया

Saturday, 12 Jul 2025

हिन्डोलना रोपण

विशेष – श्रावण मास प्रारंभ हो चुका हैं. आज प्रभु को हिंडोलना रोपण किया जायेगा. कल प्रभु को उष्णकाल के अंतिम मोती के आभरण धराये गये. आज से ठाड़े वस्त्र धराये जायेंगे.

श्रावण मास में भगवान शंकर अपनी अर्धांगिनी माता पार्वतीजी के साथ पृथ्वी पर निवास करते हैं अतः इस मास में शिव की पूजा का विशेष महत्व है.

आज नियम का लाल पिछोड़ा और श्रीमस्तक पर पाग व मोर-चंद्रिका का श्रृंगार धराया जाता है.

श्रीजी को गोपीवल्लभ (ग्वाल) भोग में विशेष रूप से चारोली (चिरोंजी) के लड्डू एवं केशरी बासोंदी (रबड़ी) की हांड़ी का भोग अरोगाया जाता है. राजभोग में अनसखड़ी में दाख (किशमिश) का रायता, सखड़ी में मीठी सेव व केशरयुक्त पेठा अरोगाये जाते हैं.

राजभोग दर्शन

कीर्तन – (राग : मल्हार)

सखीरी सावन दूल्हे आयो l

चार मास के लग्न लिखाये, बदरन अंबर छायो ll 1 ll

बिजुरी चमके बगुआ बराती कोयल शब्द सुनायो l

दादुर मोर पपैया बोले इन्द्र निशान बजायो ll 2 ll

हरी हरी भूमि पर इन्द्रवधु सी रंग बिछोना बिछायो l

‘सूरदास’ प्रभु तिहारे मिलनको सखियन मंगल गायो ll 3 ll

साज – श्रीजी में आज लाल रंग की मलमल की सुनहरी ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है. सिंहासन, चरणचौकी, पड़घा, झारीजी, बंटाजी आदि जड़ाव सोने के रखे जाते हैं. मात्र दो गुलाबदानी, माटी के झारीजी का पड़धा एवं त्रस्टीजी चांदी के रहते हैं. स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है. आज से चरणचौकी के ऊपर सफेद बिछावट नहीं की जाती.

वस्त्र – श्रीजी को आज लाल रंग की मलमल का सुनहरी लप्पा का पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र पीले रंग के होते हैं. आज की सेवा ललिताजी एवं चन्द्रावली जी के भाव से होने के कारण लाल अनुराग के रंग के वस्त्र धराये जाते हैं. श्री स्वामिनीजी के भाव से पीले ठाड़े वस्त्र धराये जाते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज वनमाला (चरणारविन्द तक) का भारी श्रृंगार धराया जाता है. उत्सव के हीरे के सर्व आभरण धराये जाते हैं.नीचे पदक,ऊपर हीरा, पन्ना,मानक मोती के हार,माला,दुलड़ा धराये जाते हैं.कस्तूरी, कली आदि सभी माला धरायी जाती है.

श्रीमस्तक पर लाल (हरी बाहर की खिडकी की) छज्जेदार पाग के ऊपर सिरपैंच, लूम, मोरपंख की सादी चन्द्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं. श्रीकर्ण में माणक के चार कर्णफूल धराये जाते हैं. रंग-बिरंगी पुष्पों की दो मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में एक कमल की कमलछड़ी, हीरा के वेणुजी एवं दो वेत्रजी धराये जाते हैं.पट उत्सव का, गोटी सोने की जाली की व आरसी श्रृंगार में चार झाड़ की एवं राजभोग में सोने की डांडी की आती है.

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/श्रावण-कृष्ण पक्ष-प्रतिपदा
जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा

Friday, 11 Jul 2025

(अधरंग) पतंगी धोती-पटका और श्रीमस्तक पर छज्जेदार पाग पर तुर्रा के श्रृंगार

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

व्रज पर नीकी आजघटा l

नेन्ही नेन्ही बुंद सुहावनी लागत चमकत बीजछटा ll 1 ll

गरजत गगन मृदंग बजावत नाचत मोर नटा l

तैसेई सुर गावत आतक पिक प्रगट्यो है मदन भटा ll 2 ll

सब मिलि भेट देत नंदलाल हि बैठे ऊंची अटा l

‘कुंभनदास’ गिरिधरन लाल सिर कसुम्भी पीत पटा ll 3 ll

साज – आज श्रीजी में (अधरंग) पतंगी रंग की मलमल की रुपहली ज़री की तुईलैस की किनारी के हांशिया से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी, तकिया एवं चरणचौकी पर सफ़ेद बिछावट की जाती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज (अधरंग) पतंगी धोती एवं राजशाही पटका धराये जाते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज ऊष्णकालीन हल्का छेड़ान का श्रृंगार धराया जाता है. मोती के सर्व आभरण धराये जाते हैं.

श्रीमस्तक पर (अधरंग) पतंगी रंग की छज्जेदार पाग के ऊपर सिरपैंच, लूम, तुर्रा एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं.श्रीकर्ण में मोती के कर्णफूल धराये जाते हैं.तुलसी एवं श्वेत पुष्पों वाली दो सुन्दर मालाजी धरायी जाती है. कली आदि माला धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में तीन कमल की कमलछड़ी, झिने लहरिया के वेणुजी एवं वेत्रजी धराये जाते हैं.पट राग रंग का एवं गोटी हक़ीक की आती हैं.